चौबेपुर: पुरनपट्टी में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मां-पत्नी आमने-सामने! एक ने डॉक्टर पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया तो दूसरी ने ससुराल पर घर तोड़ने और बंधक बनाने का

चौबेपुर: पुरनपट्टी में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मां-पत्नी आमने-सामने! एक ने डॉक्टर पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया तो दूसरी ने ससुराल पर घर तोड़ने और बंधक बनाने का

वाराणसी (जनवार्ता): चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुरनपट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार की संदिग्ध मौत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम भी किया था। अब यह मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है। मृतक की मां धनदेई देवी और पत्नी बसन्ती देवी ने थाने में अलग-अलग तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मां धनदेई देवी का आरोप है कि बसन्ती का शांति हॉस्पिटल संचालक डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव से अवैध संबंध था, जिसका दिलीप विरोध करता था। 29 अक्टूबर 2026 को डॉक्टर घर आया तो दिलीप ने विरोध किया, जिस पर प्रदीप कुमार, काजल, करीना, बसन्ती व डॉ. अशोक ने मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने से दिलीप बेहोश हो गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 7 नवंबर 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।

rajeshswari

वहीं पत्नी बसन्ती का आरोप है कि दिलीप 29 अक्टूबर से बीमार थे और शराब के आदी थे। उन्हें शांति सर्जिकल सेंटर, अशोका चौराहा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद 8 नवंबर 2026 को भोर में उनकी मृत्यु हो गई। पंचनामे के बाद दाह संस्कार किया गया। पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग उन पर पति को जानबूझकर मारने का लांछन लगाने लगे। इसी बात को लेकर अशोक, कपूर, प्रेम, सूरज, नीरज, गीता, सोनी, मनोज, धन्नू, छन्नू आदि समेत 20-30 महिलाएं घर में घुस आईं और गालियां देते हुए परिवार को मारा-पीटा तथा टीवी, अलमारी, फ्रिज, एसी तोड़ दिए। परिवार को बंधक बनाकर घर के बाहर मिट्टी का तेल छिड़का गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

इसे भी पढ़े   बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने मोजाम्बिक को रवाना किया 10वां स्वदेशी 3300 एचपी लोकोमोटिव

वहीं एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *