हुकुलगंज कुआं विवाद: वार्ता के बीच चलता रहा निर्माण, पुलिस ने रुकवाया काम

हुकुलगंज कुआं विवाद: वार्ता के बीच चलता रहा निर्माण, पुलिस ने रुकवाया काम

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुकुलगंज में वर्षों पुराने कुएं को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को उस समय और संवेदनशील हो गया, जब एक ओर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर वार्ता में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर विवादित स्थल पर निर्माण कार्य जारी रहा।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस द्वारा पहले ही निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद मजदूरों से बाउंड्री का कार्य कराया जा रहा था। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। सूत्रों का यह भी कहना है कि किसी “सफेदपोश” के कथित दबाव में बिना जांच के ही कार्य आगे बढ़ाया जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लालपुर प्रभारी मौके पर पहुंचे और तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने दस्तावेजों के साथ थाने में उपस्थित हों, ताकि पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, लेकिन विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्क है।

इसे भी पढ़े   लेखपालों का एसडीएम के खिलाफ धरना, दुर्व्यवहार और अवकाश में बाधा का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *