मोहनसराय योजना पर किसानों ने पारित किया प्रस्ताव

मोहनसराय योजना पर किसानों ने पारित किया प्रस्ताव

आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी  (जनवार्ता)। मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों ने बैरवन में खुली बैठक कर योजना के स्थायी समाधान के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कानून-2013 के आधार पर कार्रवाई की मांग की। स्वामी सहजानंद किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान नेता विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

rajeshswari

किसानों ने कहा कि जिन प्रभावित किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है, उनके मामलों का कानून-2013 के प्रावधानों के अनुसार निस्तारण किया जाए। वहीं, मुआवजा प्राप्त कर चुके किसानों को न्यायालय के आदेश और शासनादेश के अनुसार पुनर्वास एवं अन्य निर्धारित लाभ दिए जाएं।

किसानों ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के कार्यालय में बैठक हुई थी। किसानों के अनुसार, मंडलायुक्त ने बिना मुआवजा लिए किसानों के मामलों के निस्तारण के लिए प्रस्ताव मांगे और मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे किसानों की जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

किसान नेता विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा वैधानिक तरीके से स्थायी समाधान किए जाने पर किसान स्वागत करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान में दोबारा बाधा उत्पन्न हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर उनके नेतृत्व में 100 किसान वाराणसी जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करेंगे।

बैठक का संचालन अधिवक्ता उदय पटेल ने किया। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बिहारी पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर जोर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *