वाराणसी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर दबा, हालत गंभीर

वाराणसी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर दबा, हालत गंभीर

वाराणसी (जनवार्ता) । शहर के नरिया क्षेत्र में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्राइमरी स्कूल के पास बन रहे एक होटल की दीवार अचानक गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी लगभग 40 वर्षीय मजदूर राजेश बिन्द निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 15 मिनट के भीतर मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल राजेश को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य में मिर्जापुर से करीब 14 मजदूर लाए गए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माणाधीन स्थल के जमीन मालिक का नाम अविनाश सिंह और ठेकेदार का नाम अमित सिंह बताया जा रहा है। हादसे के बाद दोनों मौके से गायब मिले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मजदूरों से पूछताछ की। प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़े   एनडीआरएफ की अंतर-वाहिनी योग एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *