आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित श्री ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ
वाराणसी । पंचकोशी रोड, शिवपुर में शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं एवं अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित श्री ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय महिलाओं ने पहुंचकर पार्लर की संचालिका आरती श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।


संचालिका आरती श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पार्लर में आधुनिक मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। यहां महिलाओं को सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि श्री ब्यूटी पार्लर का उद्देश्य उचित एवं सस्ती दरों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक के साथ ग्राहकों की सुविधा, स्वच्छता और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
शुभारंभ के दौरान लोगों ने पार्लर की आधुनिक साज-सज्जा और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की तथा संचालिका को व्यवसाय की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

