वाराणसी में 106 नए बिजली फीडर मंजूर

वाराणसी में 106 नए बिजली फीडर मंजूर

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने 106 नए बिजली फीडरों के निर्माण को मंजूरी दी है। मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बढ़ते बिजली कनेक्शन और खपत के कारण पुराने फीडरों पर दबाव बढ़ गया था।

rajeshswari

नए फीडरों के शुरू होने से शिवपुर, लोहता, भेलूपुर, रोहनिया, डाफी, काशीपुर, गंजारी और मंडुवाडीह क्षेत्र के करीब 63 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इससे लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी तथा बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी।

इसे भी पढ़े   भेलूपुर रेवड़ी तालाब मार्ग पर भीषण जाम, चौकी के सामने घंटों फंसे रहे वाहन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *