चलती कार में घुसा लोहे का सरिया, बाल-बाल बची बैंक कर्मी की जान

चलती कार में घुसा लोहे का सरिया, बाल-बाल बची बैंक कर्मी की जान

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चौकाघाट से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर वाराणसी ट्रेड सेंटर के सामने सरियों से लदे एक ट्रैक्टर से निकला लोहे का लंबा सरिया आगे चल रही कार में घुस गया। हादसे में कार का पिछला शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चला रहे बैंक कर्मी की जान बाल-बाल बच गई।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर पर लोहे के सरियों के बंडल लदे हुए थे। इसी दौरान वाहन के अचानक ब्रेक लगाने पर एक बंडल आगे की ओर खिसक गया और उसमें से निकला लंबा सरिया पीछे चल रही कार के पिछले शीशे को तोड़ते हुए वाहन के अंदर तक पहुंच गया। संयोगवश उस समय कार में चालक अकेला था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त कार एक निजी बैंक की लंका शाखा में कार्यरत कर्मचारी की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार के शीशे में फंसे सरिए को निकलवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

कैंट थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी सामान ढोने वाले वाहनों पर सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहनों पर लदे सामान को सुरक्षित तरीके से बांधने और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री के आगमन पर शहर उत्तरी से 5000 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *