जीआरपी ने मात्र 30 मिनट में लौटाया यात्री का खोया लैपटॉप

जीआरपी ने मात्र 30 मिनट में लौटाया यात्री का खोया लैपटॉप

वाराणसी ( जनवार्ता)।  जीआरपी कैंट पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक यात्री का गुम हुआ लैपटॉप मात्र 30 मिनट के भीतर खोजकर सुरक्षित वापस लौटा दिया ।  रेलवे स्टेशन परिसर में त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते यात्री को उसका सामान सकुशल मिल गया। 
जानकारी के अनुसार, बिहार के बेतिया जनपद निवासी गुलफान खान ने जीआरपी कैंट थाने में सूचना दी कि उनका बैग, जिसमें एमएसआई कंपनी का लैपटॉप, आधार कार्ड, चार्जर, आदि सामान रखा था, रेलवे स्टेशन स्थित यात्री पूछताछ केंद्र के पास कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी कैंट प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित संभावित स्थानों पर तुरंत तलाशी अभियान चलाया। साथ ही स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली गई। तलाशी के दौरान यात्री पूछताछ केंद्र के हॉल में एक बेंच के नीचे बैग मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें यात्री का लैपटॉप एवं अन्य सामान सुरक्षित पाया गया।
जीआरपी की तत्परता के कारण गुम हुआ लैपटॉप महज 30 मिनट के भीतर बरामद कर वास्तविक स्वामी को लौटा दिया गया। अपना सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने जीआरपी टीम और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके कार्य की सराहना की।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *