सिगरा में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, संचालक फरार

सिगरा में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, संचालक फरार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र में चल रहे एक अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, पाइप और अन्य सामग्री जब्त की।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान बार में मौजूद कुछ ग्राहक भाग निकले, जबकि संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर थाना लाकर रखा है।

थाना प्रभारी सिगरा ने बताया कि हुक्का बार बिना लाइसेंस और नियमों के खिलाफ संचालित किया जा रहा था। संचालक और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं को लुभाकर ऐसे हुक्का बार लंबे समय से संचालित हो रहे हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

–

इसे भी पढ़े   वाराणसी: नकबजनी गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *