सक्का – ए- सकीना का मातम 10 अगस्त को अर्दली बाज़ार में

सक्का – ए- सकीना का मातम 10 अगस्त को अर्दली बाज़ार में

वाराणसी – प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अर्दली बाज़ार उल्फ़त बीबी हाता में एजाज़ अब्बास – एस एम जाफर के आवास पर 26 सफ़र 10 अगस्त सोमवार को रात्रि 8 बजे से सक्का- ए – सकीना का मातम होगा।
उक्त जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि
मजलिस का आरम्भ तफ़सीर जौनपुरी के सोज़ख़ानी से होगा।
पेशख़ानी प्रोफेसर अज़ीज़ हैदर साहब, शाद सीवानी, जैन बनारसी करेंगे।
निजामत संचालन नबील हैदर करेंगे।
मजलिस को हुज्जतुलइस्लाम आली जनाब मौलाना नदीम असगर साहब खिताब करेंगे।
बाद मजलिस मौला अब्बास का ताबूत व अलम निकलेगा। जो मास्टर जहीर हुसैन के इमाम बारगाह में ख़त्म होगा।
इस मौके पर मेंज़बान अंजुमन इमामिया, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन सदाये अब्बास,के साथ साथ अंजुमन सिपाहे हुसैनी
भनौली सादात सुल्तानपुर नौहा मातम करेगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   CM योगी मिशन निरामया अभियान का करेंगे शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *