50 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर में प्रतिमा खंडित, आरोपी हिरासत में

50 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर में प्रतिमा खंडित, आरोपी हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर गांव स्थित करीब 50 वर्ष पुराने मां दुर्गा मंदिर में शनिवार सुबह प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

rajeshswari

ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र महेंद्र यादव शनिवार सुबह हाथ में लोहे की रॉड लेकर मंदिर पहुंचा। आरोप है कि उसने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मां दुर्गा की प्रतिमा पर प्रहार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे प्रतिमा की गर्दन टूट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हो गए तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना करने वाले छोटे लाल यादव ने बताया कि मंदिर की स्थापना लगभग 50 वर्ष पूर्व हुई थी और यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों ने युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह आक्रामक हो गया, गाली-गलौज करने लगा और हाथ में मौजूद रॉड लेकर मंदिर के पुजारी को भी दौड़ा लिया।

सूचना मिलने पर राजातालाब पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

आरोपी के परिजनों का कहना है कि दिनेश यादव की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। बताया गया कि करीब छह माह पूर्व उसका सड़क दुर्घटना में गंभीर एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगा।

इसे भी पढ़े   बंगाल में बीजेपी की जीत के 5 नायक, जिन्होंने ढहा दिया ममता बनर्जी का किला

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की शुद्धि, साफ-सफाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धार्मिक भावनाओं को शांत करने की बात कही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *